युवा हेल्पलाइन ग्रुप काछोला द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 111 यूनिट रक्तदान हुआ संग्रहित


रक्तदाताओ ने दिखाया उत्साह, 15 रक्तदाताओ ने किया दुर्लभ रक्त का रक्तदान

भीलवाड़ा। युवा हेल्पलाइन ग्रुप काछोला द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर माहेश्वरी भवन में जबरदस्त उत्साह के साथ 111 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर जरूरतमंदों को समर्पित किया। माहेश्वरी भवन काछोला में आयोजित रक्तदान शिविर मे माहेश्वरी समाज के नगर अध्यक्ष सूरतराम गगरानी, पूर्व अध्यक्ष भेरूलाल मंत्री, उमरावसिंह सोलंकी, जगदीश चंद्र सोनी, एनके सोनी ने उत्साहवर्धन किया। युवा हेल्पलाइन के अरविंद डागा, गोपाल मालू ने बताया कि शिविर में दो जोड़ों ने संयुक्त रूप से एवं 15 से अधिक रक्तदाताओ ने प्रथम बार रक्तदान किया और 21 रक्तदाता ऐसे थे जिन्होंने 15 से 20वीं बार रक्तदान किया वही 15 रक्तविरो ने दुर्लभ ब्लड ग्रुप का रक्तदान किया। शिविर में युवा हेल्पलाइन ग्रुप के अरविंद डागा, गोपाल मालू, लोकेश वैष्णव, मुरली मनोहर मून्दडा, संजय पारीक, सिंकू गगरानी, रमेश मंत्री, सुशील सोमानी, नरेश पारीक, प्रितम सोनी का सहयोग रहा। रक्त संग्रहण कोटडी श्याम ब्लड बैंक भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में युवा हेल्पलाइन ग्रुप काछोला के नेतृत्व में रक्तदान किया गया। जिसमें हेमंत गर्ग टीम कोटडी श्याम ब्लड बैंक भीलवाड़ा द्वारा संग्रहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय पारीक ने किया।


यह भी पढ़ें :  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now