पुस्तक प्रदर्शनी का किया आयोजन


बहनेरा विद्यालय ने अपनाई नई पहल

भरतपुर, 06 सितम्बर। पंचायत समिति सेवर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहनेरा में बुधवार को पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य सुभाष पाराशर ने दीप प्रजवलित कर किया।
प्राचार्य सुभाष पाराशर ने कहा हमारा प्रयास है कि हम छात्रों को उनके पाठ्यक्रम के अलावा विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहान करें इसी महत्वपूर्ण उद्देश्य को पूरा करने के लिए हमारे विद्यालय में प्रत्येक माह पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। पाराशर ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहान दिलाने के लिए पुस्तक प्रदर्शनी से लाभ मिलेगा जिसके कारण बच्चों में अनेकों प्रकार की पुस्तक पढने का अवसर भी प्रदान होगा। उन्होंने प्रदर्शनी में उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि किताबों से न केवल हमें ज्ञान मिलता है बल्कि हमारी बुद्धि का विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि किताबों को पढ़ना हमें आदत बना लेना चाहिए। संसार में हो रहे परिवर्तनों, घटनाओं व आविष्कारों का ज्ञान किताबों के माध्यम से ही मिलता है। उन्होंने कहा कि बच्चों का किताबों के प्रति घटता प्रेम उनके भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है।
पुस्तकालय अध्यक्ष पंकज कुमार मीना ने कहा कि कला, विज्ञान सहित हर क्षेत्र का कौशल जागृत करने के लिए पुस्तकों की आवश्यकता है वहीं पठन सामग्री के अध्ययन से मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि किताबें हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और युवाओं में सकारात्मक विचारों के साथ ही नई सोच पैदा करती हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में महापुरुषों की जीवनी, चिकित्सा, बाल निर्माण, जीवन जीने की कला, अध्यात्म, ब्रह्मांड संबंधी पुस्तकों को रखा गया।
प्रदर्शनी में सह प्राचार्य द्वारिका प्रसाद शर्मा, व्याख्यता हरीशचन्द व्योमेश फौजदार, वीर नारायण, रितु राना, अनीता, शिमला, सुनीता, सरोज, ज्योति, गजेन्द्र सिंह सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें :  301 विद्यार्थियों ने NCPSL की सिन्धी भाषा डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now