रंगनाथ जी के मंदिर में ब्रह्मउत्सव का समापन आज
सवाई माधोपुर 26 सितम्बर। प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी शहर सवाई माधोपुर स्थित रामानुज सम्प्रदाय मंदिर श्री रंगनाथ जी भगवान (रंग का मंदिर) में ब्रह्मउत्सव का आयोजन 20 सितम्बर से 27 सितम्बर तक किया जा रहा है।
मंदिर के अध्यक्ष भगवान दास गर्ग ने बताया की प्रतिदिन प्रातः 11 बजे दक्षिण भारतीय आचार्यों वेंकटेश स्वामी एवम अन्य द्वारा भगवान अभिषेक, हवन, एवम भगवान का श्रंगार किया जाता है साथ ही सांय काल आरती के पश्चात भगवान की परिकाल पठन किया जाता है।
मंदिर के प्रन्याशी रामावतार गौतम ने बताया की उत्सव के अंतिम 4 दिन भगवान को नगर भ्रमण करवाया जाता है जिसमे प्रत्येक दिन शहर अलग अलग मार्गो से ठाकुर की सवारी निकाली जाति है सभी भक्तो द्वारा अपने घर के बाहर आरती उतारी जाती है। नगर भ्रमण के पश्यात भगवान की सवारी मंदिर लौटती है। प्रसाद (गोष्ठी) वितरण कर कार्यक्रम का समापन होता है। 27 सितम्बर को शान्ति उत्सव के साथ ब्रह्मोत्सव का समापन होगा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।