भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की ब्राह्मण समाज निकालेगा भव्य शोभायात्रा

10 मई को शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी शोभायात्रा , तैयारी बैठक संपन्न

गंगापुर सिटी|ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी के तत्वावधान में 10 मई को आराध्य देव भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर विजय पैलेस में 6 मई सोमवार को आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में सर्वसम्मति से समाज अध्यक्ष डॉ हेमंत शर्मा की अध्यक्षता में 10 मई 2024 दोपहर 3:00 बजे श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शहर के हृदय स्थल सीताराम मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया साथ ही शोभा यात्रा के समापन पर रुकमणी पैलेस ट्रक यूनियन पर भव्य आमसभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। समाज अध्यक्ष डॉक्टर हेमंत शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय के ब्रह्मजनों एवं ब्राह्मण समाज के सभी अन्य संगठनों के सहयोग से भव्य परशुराम शोभायात्रा निकाली जाएगी ,जिसमें डीजे, बैंड बाजा, घोड़े व सजीव झांकियों के साथ सैकड़ो की संख्या में ब्रह्मजन , पुरुष ,महिला ,बाल- गोपाल एवं युवा उपस्थित रहेंगे ,जिन सभी से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया गया है शोभा यात्रा के पश्चात आम सभा के आयोजन को सफल बनाने के पश्चात सहभोज का आयोजन भी रखा गया है । शोभायात्रा का मार्ग पुरानी अनाज मंडी से शुरू करते हुए व्यापार मंडल तिराहा , देवी स्टोर चौराहा, चौपड़ बाजार ,कैलाश टॉकीज, ट्रक यूनियन होते हुए रुकमणी पैलेस पर आम सभा के रूप में शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा एवं आम सभा में ब्राह्मण समाज के आगामी चुनाव की घोषणा की जाएगी । बैठक में शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए समितियों का भी गठन किया गया । इसी बीच बैठक में समाज समाज उपाध्यक्ष युगल किशोर चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष गोविंद शर्मा, भंडारी कौशल किशोर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री शर्मा , शारदा शर्मा, श्याम सेवा, शिवचरण अन्ना ,गोपाल शर्मा पार्थ , सुरेश शर्मा स्काउट, वेद प्रकाश आरो , सत्यनारायण बौहरा , जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद दीक्षित , भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित , डॉ राजेंद्र शास्त्री, डॉक्टर शैल शास्त्री, बालकृष्ण शर्मा ,मोहन शर्मा , दिलीप तिवाडी, विष्णु गुरुजी, राजेंद्र सहारिया, गोविंद पाराशर, रमाकांत शर्मा ,राम गोपाल शर्मा , वैद्य विष्णु शर्मा, दुर्गेश शर्मा , राधारमण शर्मा , धनेश शर्मा, दुर्गेश पाराशर , रामस्वरूप गौतम, भानु पारीक,देवेंद्र पाठक, भगवान पाराशर, महेश शर्मा पत्रकार, वी के शर्मा, सत्य प्रकाश जैमिनी, जितेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र पाराशर, सुनील शुक्ला, आरती शर्मा, पार्वती शर्मा, बबली, अनीता व्यास, राधा दीक्षित, नीरज दीक्षित, लक्ष्मी शर्मा, मीना शर्मा, कल्पना शुक्ला, मोनिका तिवारी संगीता शर्मा, अंजली शर्मा, मीनाक्षी उपाध्याय, बीना शर्मा, रेणु व्यास, तरूण शर्मा,डॉक्टर कपिल देव, संतोष शर्मा, अरविंद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, महेंद्र कुंभल घनश्याम मिश्र, रामेश्वर शर्मा, मुकेश भारद्वाज, पुरुषोत्तम मैडी ,श्रीराम शर्मा, शिव चरण अन्ना, ब्रजेश उपाध्याय वासुदेव शर्मा, विष्णु आईकॉन, सुरेश शर्मा, चंद्र प्रकाश पाराशर, अशोक शर्मा, विजेन्द्र काडोल्या, मिथलेश व्यास, डॉ मनोज शर्मा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Support us By Sharing
error: Content is protected !!