बृजलाल मीणा बने भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष


राजेंद्र सिंह व गिरिराज कुलावदा को बनाया उपाध्यक्ष; किसान संघ यूनियन की समस्याओं पर की चर्चा

नदबई-के उप तहसील मुख्यालय लखनपुर मे भारतीय किसान संघ जयपुर प्रांत मंत्री लटूर सिंह गुर्जर व विपणन प्रमुख मोहन सिंह की मौजूदगी मे भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित की गई एवं यूनियन की समस्याओं पर चर्चा के साथ कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे लखनपुर निवासी कॉपरेटिव संघ अध्यक्ष दीवान सिंह को मंडी एवं सहकारिता प्रमुख का दायित्व मिला। बृजलाल मीणा को अध्यक्ष, अजमेर सिंह को संरक्षक, राजेन्द्र सिंह व गिर्राज कुलावदा को उपाध्यक्ष, रामवीर कोंरेर को मंत्री, दीनदयाल करणपुर व बृजेन्द्र सिंह को सह-मंत्री, सतवीर रमानसपुर को युवा प्रमुख, मीनाक्षी चौहान को महिला प्रमुख, जलसिंह बुरावई गौ सेवा प्रमुख, राजाराम मीणा बीज प्रमुख, लक्ष्मण गुनसारा विद्युत प्रमुख, लक्ष्मण चौहान राजस्व प्रमुख, अमरसिंह उमरारा जल सरंक्षण एवं जैविक प्रमुख, पीतम मास्टर व्यसन मुक्ति प्रमुख, गोपाल लवानिया प्रचार प्रमुख एवं महेश परमार को सुरक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया। समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने नवीन कार्यकारिणी गठित होने पर नियुक्त पदाधिकारियों को बधाईयां देते हुए हर्ष व्यक्त किया।


यह भी पढ़ें :  प्रमोद तिवाड़ी श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के सूरौठ तहसील अध्यक्ष नियुक्त 
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now