60 फीट सड़क को खाली कराने के लिए रोड से हटाया जा रहा अतिक्रमण
प्रयागराज। शहर के हर्षवर्धन नगर, मीरापुर, ककरहा घाट, दरियाबाद और कटहरा इलाके में मंगलवार की सुबह से प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है। यमुना नदी किनारे बनी 60 फीट रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले संबंधित विभाग की ओर से इन इलाकों में निशान लगाकर अल्टीमेटम दिया गया था। तय समयसीमा खत्म होते ही प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया।यह कार्रवाई गऊघाट से झलवा तक 60 फीट रोड को चौड़ा करने और अतिक्रमण मुक्त करने के तहत की जा रही है। सड़क के दोनों किनारों पर बने अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है ताकि यमुना किनारे की इस प्रमुख सड़क का कायाकल्प हो सके।मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्रवाई जारी है। प्रशासन का कहना है कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर सुगम मार्ग बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र में यातायात और जन सुविधा बेहतर होगी। कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है। अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया चल रही है। स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया भी अलग-अलग मिल रही है। कुछ लोग इसे शहर के विकास के लिए जरूरी मान रहे हैं वहीं कुछ प्रभावित लोग इसे अचानक की गई कार्यवाही बता रहे हैं। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यह कार्यवाही अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।