ठंडे व्यंजनों का भोग लगाकर महिलाओं ने की शीतला माता से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना


कुशलगढ| वागड़ अंचल में विभिन्न गांवों में बुधवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा के साथ शीतला सप्तमी का पर्व मनाया। व्रतधारी महिलाओं ने अल सुबह शीतल जल से स्नान कर शीतला माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। शीतला माता की कथा सुनकर एक दिन पहले दिन बनाए ठंडे भोजन का भोग लगाकर व्रत किया। माता की पूजा के बाद वटवृक्ष का भी पूजन होता है।मगरी माता टेकरी पर शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए रात तीन बजे से महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर तक महिलाएं पूजा-अर्चना करती रही। शीतला सप्तमी पर माताजी को नैवेद्य के रूप में एक दिन पहले बने व्यंजनों का भाेग लगाया। अध्यक्ष राजकुमार, भैरुलाल प्रजापत, राजू प्रजापत, प्रजापत समाज के वरिष्ठ बाबूलाल प्रजापत, राजू, राजेश, मनीष, देवीलाल, पवन, लोकेंद्र, चेतन, महेश, बाबूलाल, दिनेशए, विजय, भरत सहित बड़ी संख्या में प्रजापत समाज के लाेग रात्रि से मंदिर पर व्यवस्था में लगे रहे।


यह भी पढ़ें :  हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर दिखाई बहादुरी के साथ मानवता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now