निजी विद्यालय संगठन ब्लॉक कुशलगढ़ के द्वारा उपखंड अधिकारी कुशलगढ़ ऋषिराज कपिल एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुशलगढ़ अब्दुल शाहिद शेख का स्वागत सम्मान किया


कुशलगढ़, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। आज दिनांक:- 9 जनवरी 2025 (गुरुवार) को निजी विद्यालय संगठन ब्लॉक कुशलगढ़ के द्वारा ब्लॉक संरक्षक हंसमुख जोशी एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत नाहटा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारीयों ने उपखंड अधिकारी कुशलगढ़ ऋषिराज कपिल एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुशलगढ़ अब्दुल शाहिद शेख का स्वागत सम्मान किया गया एवं शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर दोनों ही अधिकारियों से संगठन के पदाधिकारीयों ने विद्यालय से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की एवं आने वाले कुछ दिनों में 25 जनवरी को मतदान दिवस एवं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर निजी विद्यालय संगठन ब्लॉक कुशलगढ़ के सचिव तेजपाल सिंह जादव, संगठन के उपाध्यक्ष सम्राट सिंह झाला, जगदीश चंद्र चौहान आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी विपिन चंद्र भट्ट ने दी।


यह भी पढ़ें :  नदबई में 6 करोड़ की लागत से होगा 30 सडकों का निर्माण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now