लाइनमैन व फीडऱ इंचार्ज निलंबित; खेडीदेवीसिंह में विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर कार्य करने दौरान बिजली सप्लाई शुरु होने से युवक की हुई मौत
नदबई। नदबई क्षेत्र के गांव खेडीदेवीसिंह में 17 अक्टूबर को विद्युत ट्रंासफॉर्मर पर कार्य करने दौरान करण्ट लगने से युवक की मौत होने के मामलें में विद्युत निगम ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई करते हुए नदबई सहायक अभियंता शिवङ्क्षसह मीणा को एपीओ कर दिया तो लाइनमैन व फीडऱ इंचार्ज को निलबित करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
विभागीय सूत्रों की मानेंं तो सहायक अभियंता शिवसिंह मीणा को एपीओ करते हुए चीफ इंजनियर मुख्यालय भरतपुर पर नियुक्त किया गया। जबकि, टैक्निशियन द्वितीय (फीडऱ इंचार्ज) अजीत सिंह को निलंबित करते हुए सहायक अभियंता कार्यालय खण्ड़ार सवाई माधोपुर व सहायक प्रथम करतार सिंह को निलंबित करते हुए सहायक अभियंता कार्यालय मण्डरावल करौली पर नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि, 17 अक्टूबर को बयाना थाना क्षेत्र के गांव झामरी निवासी राजू उर्फ राजवीर सिंह पुत्र बाबूलाल अपने साथी लाइनमैन के साथ, गांव खेडीदेवीसिंह में विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर कार्य कर रहा। ट्रंासफॉर्मर पर कार्य करने दौरान श्रमिक ने शट डाउन लिया। लेंकिन, अचानक विद्युत सप्लाई शुरु होने के चलते राजू उर्फ राजवीर सिंह की करण्ट से मौत हो गई। जिसके चलते विद्युत निगम एईएन व विद्युतकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Bharatpur, Rajasthan