खाटूश्याम मन्दिर की दानपेटी से करीब ढेड़ लाख की नगदी चोरी


सूचना पर पुलिस ने की मौके पर जांच, बुढवारी के खाटूश्याम मन्दिर की घटना

नदबई क्षेत्र के गांव बुढ़वारी के खाटूश्याम मन्दिर पर रखी दानपेटी से अज्ञात चोर, करीब ढेड़ लाख की नगदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल कर अज्ञा बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नही मिल सकी। विभागीय सूत्रों की मानें तो देर रात अज्ञात बदमाश, मन्दिर के गर्भगृह का ताला तोड़ते हुए दानपेटी को उठा ले गए। बाद में दानपेटी का ताला तोड़ करीब ढेड लाख की नगदी चोरी कर दानपेटी को समीपवर्ती जंगल में पटक कर फरार हो गए। तडके करीब चार बजे मन्दिर में पूजा अर्चना करने दौरान चोरी की मालुम होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल कर अज्ञात बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस को सफलता नही मिल सकी। हालंाकि, इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ।


यह भी पढ़ें :  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बैरवा चार को आएंगे शाहपुरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now