सवाई माधोपुर 11 अप्रैल। जिला मुख्यालय पर आलनपुर चौराहे से आलनपुर में जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के बीचों बीच एक बहुत बड़ा गड्ढा बना हुआ है। जो आये दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।
पूर्व पार्षद बंटी शुक्ला ने बताया कि आलनपुर सर्किल से आलनपुर के अन्दर जाने वाले रास्ता पहले ही दुर्दशा का शिकार हो रहा है। वहीं अब सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा दुर्घटना का कारण बना हुआ है। कई दुपहिया वाहन चालक एवं अन्य लोग इस गड्ढे से गिरकर घायल हो चुके हैं। वहीं पेयजल पाईप लाईन के टूटा होने से गड्ढे में पानी भरा रहता है। इससे सड़क पर चारों ओर कीचड़ फैल रहा है। उन्होने बताया कि जल विभाग को भी इस टूटी पेयजल लाईन को ठीक करवाकर गड्ढा बन्द करने की शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
बंटी शुक्ला ने जिला प्रशासन से एवं पेयजल विभाग से इसे तुरन्त ठीक करवाकर क्षेत्र के लोगों को समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।