अफसर से भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही की लोगों को थी उम्मीदें मगर नतीजा सीफर
प्रयागराज। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता सिंह ने शंकरगढ़ विकासखंड का आकस्मिक निरीक्षण किया, लेकिन इस दौरान मनरेगा सेल में फल-फूल रहे भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण में भ्रष्टाचार पर भी कोई असर नहीं दिखा, जिससे लोगों में आक्रोश है।मुख्य विकास अधिकारी ने गाढा कटरा गौशाला का निरीक्षण किया, लेकिन क्षेत्र के अन्य अव्यवस्थित गौशालाओं और ग्राम पंचायतों का निरीक्षण क्यों नहीं किया गया? लोगों के जेहन में कौंध रहा सवाल कि क्या सिर्फ गाढा कटरा ही एक ऐसा ग्राम पंचायत है जहां अधिकारियों द्वारा बार-बार जांच पड़ताल किया जाता है? क्या शंकरगढ़ विकासखंड की 76 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ गाढा कटरा ही एकमात्र ग्राम पंचायत ऐसा है जो अधिकारियों की नजर में है? लोगों की मांग है कि मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता सिंह शंकरगढ़ विकासखंड के अन्य ग्राम पंचायत का भी निरीक्षण करें और विकास कार्यों की हकीकत जांचे परखें और भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करें जिससे विकास की गति को बढ़ावा मिल सके। साथ ही सफाई कर्मियों के कार्यों का भी अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारी की क्लास लगाएं कि आखिर किसके संरक्षण में ब्लॉक में सफाई कर्मी बाबू बनकर बैठे हैं। जनता सवाल कर रही है कि शंकरगढ़ ब्लाक का भ्रष्टाचार कब खत्म होगा। लोगों का कहना है कि अगर अधिकारी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं करते हैं तो विकास की गति कभी नहीं बढ़ सकती है। शंकरगढ़ ब्लॉक के बाउंड्री वाल से सटाकर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के द्वारा अवैध रूप से बारजा ,खिड़की, दरवाजों को अनधिकृत रूप से ब्लॉक परिसर की तरफ खोल लिया गया मगर एयर कूलर दफ्तर में बैठे ब्लॉक के ज़िम्मेदारों द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता सिंह के दौर में इस पर कुछ कार्रवाई होगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इससे लोगों में आक्रोश है और ब्लॉक के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता सिंह की इस निरीक्षण के बाद क्या कार्रवाई होती है। लोगों को उम्मीद है कि मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता सिंह विकासखंड के भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए विधि करवाई करेंगी और शंकरगढ़ विकासखंड में विकास की गति को बढ़ावा देंगी। खैर अब देखना होगा की मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता सिंह, शंकरगढ़ विकासखंड में चल रहे भ्रष्टाचार पर क्या कार्रवाई करेंगी या अन्य अधिकारियों की तरह यह भी भ्रष्टाचार को ठंडे बस्ते में डालकर इति श्री कर देगी। अगर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता सिंह भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं करती हैं तो लोगों का विश्वास प्रशासन से उठ जाएगा और भ्रष्टाचारियों के हौसले भ्रष्टाचार के प्रति दिन पर दिन बुलंद होते जाएंगे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।