संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मनाई 133वीं जयंती


डीग| रविवार को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ में मनाई गई।इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने रविवार की दोपहर करीब 3 बजे शहर के नई सड़क स्थित भीम आश्रम पहुंचे।

जहां उन्होंने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री का जाटव समाज के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने उच्च शिक्षा हासिल की और देश के पहले कानून मंत्री बने। उन्होंने दलित समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर सोहन लाल भारती,विक्रम एडवोकेट,भगवान सिंह कोली,चन्द्रभान वर्मा,मुकेश जाटव,गोपाल इन्दोलिया,हरी जाटव सहित बड़ी संख्या में जाटव समाज के लोग उपस्थित थे।

 


यह भी पढ़ें :  नॉन टीचिंग स्टाफ पर आरएसआर एवं यूटीबी कार्मिकों को संविदा नियम में शामिल करने की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now