नदबई|दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर नदबई भाजपा कार्यालय पर विधायक जगत सिंह व शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जय घोष के बीच आतिशबाजी करते हुए मिठाई वितरित की। बाद में विधायक ने डबल इंजन की सरकार से दिल्ली में विकास कार्य होने व विगत आप सरकार में हो रही समस्याओं का समाधान होने के बारे में कहा। वहीं पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मूल मंत्र दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हरवती पूर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अशोक उपाध्याय,अजय कटारा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बालमुकुंद बहरिया,पूर्व पार्षद अजय जैन,पूर्व पार्षद हरिशंकर उपाध्याय ऊर्फ लाई भईया,नत्थी लवानियां,अरब सिंह,रवि उपाध्याय,वेदू उपाध्याय सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।