पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई पुण्यतिथि


भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीओं ने दी श्रद्धांजलि

नदबई|भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पर उन्हें याद कर पुष्प अर्पित कर व श्रद्धांजलि दी।

शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने कहा कि, उनकी यह पुण्यतिथि हमें उनकी विरासत को आत्मसात करने एवं उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी। उनका विचार हमें राष्ट्र सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इस मौके पर अशोक उपाध्याय ,ओमप्रकाश सिनसिनवार, लाई भईया, पूरन रौतवार, बालमुकुंद बिहारिया, दिलीप सिनसिनवार, विष्णुदत्त शर्मा, सुनील गुप्ता, हर्ष लवानिया, नाहर सिंह, गोविंद उपाध्याय, ओमवती लवानिया, देवेन्द्र शर्मा, रोहित पिप्पल, गोविन्द शर्मा , विशम्बर शर्मा, महेश, नंदकिशोर खटीक आदि लोग मौजूद रहे ।


यह भी पढ़ें :  विहिप समरसता यात्रा का स्वागत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now