नगर में घूमन्तु गौवंश, नंदी, स्वान व अन्य घूमन्तु जीवो को हरा चारा, रोटी, गुड़, हरे छोड़ खिला कर मकर सक्रांति पर्व मनाया


कुशलगढ़|नगर में आदित्य गौरक्षा सेवा समिति के कार्यकर्ताओ द्वारा गौशाला में गौमाता व नंदी महाराज का पूजन कर गुड़ व हरा चारा खिला कर मकर सक्रांति पर्व मनाया। साथ ही नगर में घूमन्तु गौवंश,नंदी,स्वान व नगर में अन्य घूमन्तु जीवो को हरा चारा, रोटी, गुड़, हरे छोड़ खिला कर मकर सक्रांति पर्व मनाया। कुशलगढ़ नगर की जनता ने पूरा दीन गौशाला आकर गौवंश की पूजा करने के साथ तन-मन व धन से सहयोग कर गौवंश को गुड़ व चारा खिलाया। नगर की जनता ने गौसेवको के द्वारा किए कार्य की सराहना के साथ सहयोग किया। उक्त जानकारी अध्यक्ष भावेश ठाकुर ने दी। इस पुनीत कार्य में सहयोगी रहे गौसेवक आदिश राणावत,आयुष राठौड़,भूमित पंचाल,अक्षय व्यास, याग्निक राणावत, समीर डामोर,विष्णु पिठाया, निहाल जैन व समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  अग्र महाकुंभ जयपुर में चलने के लिए महिला संगठन ने किया घर-घर संपर्क
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now