चनद्रप्रभु व पाश्र्वनाथ स्वामी का जन्मतप कल्याणक मनाया


चनद्रप्रभु व पाश्र्वनाथ स्वामी का जन्मतप कल्याणक मनाया

कामां। सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा चनद्रप्रभु जैन मन्दिर में जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर चनद्रप्रभु और तेइसवें तीर्थंकर पाश्र्वनाथ स्वामी का जन्म तप कल्याणक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जैन मन्दिर के व्यवस्थापक गौरव जैन निक्की ने बताया कि प्रथम अभिषेक शांतिधारा करने का सौभाग्य शिखर चंद राकेश जैन अंशुल जैन परिवार को प्राप्त हुआ। सांय को णमोकार महामन्त्र पाठ के साथ श्रीजी की संगीतमयी आरती दौलत पार्टी द्वारा कराई गई। इसके साथ माता बनने का सौभाग्य अंजलि जैन पत्नी सुनील जैन और विनय जैन पत्नी देवेंद्र जैन को प्राप्त हुआ। विधिवत दीप प्रज्जवलन जैन समाज के संरक्षक महावीर जैन प्रधान सुभाष जैन,विजय जैन,संजय कानूगो और पवन जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक सराफ ने किया। कार्यक्रम में जैन समाज के महिला पुरूष मौजूद थे।


यह भी पढ़ें :  आम्र्स अनुज्ञापत्रधारी थाने में जमा करवाऐं हथियार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now