संविधान निर्माता,अति प्रतिभा के धनी,कुशल कानूनविद थे डॉ अम्बेडकर-मानसिंह गुर्जर भाजपा जिलाध्यक्ष
गंगापुर सिटी, 14 अप्रैल। पंकज शर्मा। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल गंगापुर सिटी के तत्वावधान में भाजपा स्थापना दिवस महोत्सव सेवा पखवाड़े के अंतर्गत देश के प्रथम कानून मंत्री संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में बजरिया स्थित डॉ. अंबेडकर स्मारक पर माल्यार्पण कर डॉ. अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं प्रधान मंजू गुर्जर द्वारा संयुक्त रूप से अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर को संविधान निर्माता, अति प्रतिभा के धनी और कुशल कानूनविद बताते हुए संपूर्ण देश के आम नागरिकों से अपने अपने संविधान प्रदत्त मूल अधिकार और कर्तव्यों की पालना करने और प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियों पर निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा डॉ. अंबेडकर को भाजपा शासनकाल में भारत रत्न से सुशोभित करने साथ ही देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन प्रांगण में भव्य डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक बनवाकर डॉ. अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य किया गया है। भाजपा विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी शिक्षाविद भाजपा नेता डॉ. हेमंत शर्मा एवं कवि चौखे लाल द्वारा भी डॉ.अंबेडकर के जीवन के अदभुत संस्मरणों पर प्रकाश डाला गया। मिडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि उक्त अवसर पर सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक दीपक सिंहल, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव, मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी, पार्षद रामपति सोनी, गौरन्ती मीणा, राधा दीक्षित, मनोज बंसल, महेश खंडेलवाल, सावित्री शर्मा, सुरेन्द्र मित्तल, सूरजमल जाट, ओमप्रकाश डंगायच, गोपाल धामोनिया, नारायण महावर, एडवोकेट विनोद गुर्जर, पार्षद रामबाबू शर्मा, गोपाल गर्ग, गोपाल दीक्षित, चिरंजी लोधा, सीताराम गुर्जर, गोविन्द गुप्ता,मनोज सोनी, गोविन्द गुप्ता, पार्षद गोविन्द पाराशर, रवि गोठवाल, कमलेश महावर, मुकेश प्रजापत, गोविन्द पाराशर, तनिश चौधरी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।