सवाई माधोपुर 19 नवम्बर। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवम्बर को सिविल लाइन सवाई माधोपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गिर्राजसिंह गुर्जर ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित श्रीमती इंदिरा गांधी ने जीवन पर्यंत देश की एकता अखंडता में अपना विशेष योगदान दिया। एक सशक्त निडर नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। भारत की विश्व में एक मजबूत देश के रूप में पहचान बनाकर धाक जमाई। पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे आतंकवादी कार्यवाही पर लगाम लगाते हुए पाकिस्तान का विभाजन करते हुए अलग बांग्लादेश के लोगों को पाकिस्तान से मुक्त करा कर वहां के लोगों को आजादी दीलाई। उन्होने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। उनको देश हमेशा हमेशा याद करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के एम कमरिया रामजीलाल बैरवा राधेश्याम मीणा ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्धमान नगर परिषद में उपसभापति अली मोहम्मद महामंत्री सोनिका शर्मा हरीश महेश्वरी अजय शर्मा राजेश पहाड़िया सतीश श्रीवास्तव कुलदीप जैनओम सेन बृजमोहन सिसोदिया प्यारेलाल शर्मा दुर्गा सिंह गणेश नायक अब्दुल गफूर सईद अहमद बंसीलाल जेलिया संजय गौतम बाबूलाल बैरवा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।