रामायण रचेता महर्षि भगवान वाल्मीकि की जयंती मनाई


रामायण रचेता महर्षि भगवान वाल्मीकि की जयंती मनाई

कामां 28 अक्टूबर। कस्बे मे शनिवार को महर्षि वाल्मिकी सेवा समिति कामा द्वारा महर्वाषि वाल्मिकी भगवान की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई, वाल्मिकी मंदिर पर समाज द्वारा मंदिर की सजावट व कार्यक्रम आयोजित करते हुए वाल्मीकि समाज ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा व स्वागत सम्मान का आयोजन रखा।
सम्मान समारोह में विभिन्न संगठनों के व विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों के साथ कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे। समाज के गणमान्य लोगों द्वारा रविंद्रपाल सिंह परमार का स्मृति चिन्ह व साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया। इसके बाद एक शोभा यात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा में बैंड बाजों के साथ विभिन्न प्रकार की एक दर्जन के करीब झांकियां मौजूद रही व वाल्मीकि समाज के महिला पुरुष के साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर अदालत चैराहा,गर्ल्स स्कूल के सामने से होती हुई पंचायत समिति व नगर पालिका होती हुई मुख्य बाजार के रास्ते लाल दरवाजा व भुमियाबुर्ज से निकलती हुई पुनः वाल्मीकि मंदिर पर पहुंची जहां पर शोभा यात्रा का समापन हुआ।
शोभा यात्रा का कस्बे में विभिन्न संगठनों व जनप्रतिनिधियों द्वारा धूमधाम के साथ पुष्प वर्षा करते हुए जलपान में अल्पाहार के साथ स्वागत सम्मान किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now