भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक मनाया


सवाई माधोपुर 26 दिसम्बर। सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक गुरुवार को मनाया गया।
इस अवसर पर साहूनगर स्थित सहस्त्रफणी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंदिर प्रबंध समिति पदाधिकारियों के संयोजन में पंच परमेष्ठी के प्रतीक ध्वज की पूजन कर अशोक जैन, निर्मला जैन केबीसी वालों द्वारा किये गये ध्वजारोहण से हुआ।
प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद पं.आशीष जैन शास्त्री के मंत्रोच्चारण व सामाज के गायक ललित जैन गोधा द्वारा प्रस्तुत भजनो की मधुर स्वर लहरियों के बीच अष्ट द्रव्यो से पार्श्वनाथ विधान मंडल का भक्ति पूर्वक पूजन कर मंडल पर श्रीफल युक्त 146अर्घ्य समर्पित किये। वहीं सौरभ जैन के संयोजन में जगत कल्याण की कामनार्थ श्रीजी का कलशाभिषेक कर जयमाल हुई।
इसी क्रम में आवासन मंडल स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बालाचार्य निपूर्णनंदी के सान्निध्य व पंडित अंकित जैन शास्त्री के मंत्रोच्चारण एवं सुधासंगीत मंडली के गायक राजेश बाकलीवाल व विक्रम बड़जात्या द्वारा प्रस्तुत भजनों के बीच पार्श्वनाथ विधान मंडल का संगीतमय पूजन कर मंडल पर अर्घ्य समर्पित किये।
इससे पूर्व मंदिर प्रबंध समिति मंत्री विनोद जैन पल्लीवाल के संयोजन में जिनेंद्र भक्तो ने अशुभ कर्मों की निर्जरा, शुभ कर्मों के आस्रव व परिणामो में निर्मलता की भावना प्रकट करते हुए रजत कलशो से जिनाभिषेक व शांतिधारा कर जिनेंद्र देव को चंवर ढुलाए और भगवान पार्श्वनाथ की श्रद्धा भक्ति पूर्वक अष्ट द्रव्यों से पूजन, गुणगान कर जन्म कल्याणक का अर्घ्य चढ़ाया। साथ ही मंडल पर मंगल कलशो व दीपक की विधिवत स्थापना की। पूजनोपरांत भगवान पार्श्वनाथ की आरती उतारी।
इस मौके पर बालाचार्य निपूर्णनंदी ने भगवान पार्श्वनाथ के जीवन चरित्र को आत्मसात करने पर जोर देते हुए प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर धर्मनिष्ट महिला पुरुष काफी संख्या में मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now