महाराष्ट्र व बहुमत, यूपी उपचुनाव में भाजपा की जीत पर कुशलगढ में जश्न


उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा ने सात सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलसिंह डामोर के नेतृत्व में मामाजी मूर्ति चौहराया पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर कई नेता मौजूद रहे

कुशलगढ़,बांसवाड़ा।अरुण जोशी। महाराष्ट्र में बहुमत प्राप्त करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सात सीट पर भाजपा की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल दिखा। बीजेपी कार्यकर्ताओंने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलसिंह डामोर के नेतृत्व में मामाजी मूर्ति चौहराया पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कलसिंह डामोर ने कहा कि योगी और मोदी के आह्वान बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे नारे को जनता ने स्वीकार किया। सपा को नकार दिया गया। मामाजी मूर्ति चौहराया पर पटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया गया। इस मौके पर कैलाश लक्ष्कार,लैंप्स अध्यक्ष श्रवण सिंह झाला,रामकिशन मकवाना,राजेश भाटिया,चेतन प्रजापत सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें :  प्रेम विश्नोई राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now