चंदनबाला महिला मंडल शास्त्री नगर ने भूण हत्या नही करने का संकल्प लेकर मनाया महिला दिवस

Support us By Sharing

महिला जगत का आधार है और स्त्री के बिना संसार की कल्पना अपूर्ण है: नीता बाबेल

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) चंदबाला महिला मंडल शास्त्री नगर की महिलाओं ने भूण हत्या नही करने का संकल्प लेकर महिला दिवस मनाया। शनिवार को अहिंसा भवन मे पूर्व सभापति मंजू पोखरना की अध्यक्षा मे चंदनबाला महिला मंडल महिला दिवस कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरूआत मे सर्वप्रथम मंगलाचरण रजनी सिंघवी, सुनीता झामड़, वनिता बाबेल के द्वारा प्रस्तुत किया गया। समाज सेवा और धार्मिक कार्यक्रम से सहयोग प्रदान करने वाली महिलाओं में उमा आँचलिया, ललिता बाफना तथा मंडल की अध्यक्षा नीता बाबेल का मंडल की बहनो द्वारा शोल माला तथा चुंदड़ी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंडल की अध्यक्षा नीता बाबेल ने कहा कि महिला जगत का आधार है और स्त्री के बिना संसार की कल्पना अपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षा मंजू पोखरना तथा बिंदु बापना, सुशीला छाजेड, लाड़ मेहता, अन्नू बापना, श्रेया बापना, अंजना छाजेड, कांता छाजेड, पुष्पा बापना, विपुला जैन, सुषमा जैन, स्मिता पिपाडा, प्रियंका बापना, अंगुरबाला पितलिया संरक्षिका मंजू बापना आदि सभी अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि कहा कि नारी ही नारी की सबसे बड़ी दुश्मन है। नारी बसंत के समान है इसके होने से सृष्टि खिल उठती है। इस दौरान कई गेम्स व तंबोला आदि प्रतियोगिता हुई जिसमे मंडल की सभी बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सरोज मेहता, आशा संचेती, रश्मि लोढ़ा, मधु सांड, अनीता संचेती कैलाश चैधरी, लाड़ बाबेल, प्रीति पोखरना, रानु कोठारी, निशा बापना, कोमल सालेचा, उषा बाबेल, नीलू खटोड़, रिंकु रांका, कविता नाहर, मनीषा खजांची ने सेवाये प्रदान की। अंत मे सभी महिलाओं ने भूण हत्या नही करने के साथ ही समाज की महिलाओं आगे बढ़ाने का सकल्प लिया। कार्यक्रम संचालन रजनी सिंघवी तथा आभार नीता बाबेल व मंजू बापना ने किया।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!