वन कर्मियों की जायज मांग अतिशीघ्र न मानी तो आंदोलन करने के लिएबाध्य हो जायेगें-चन्द्र शेखर जोशी

Support us By Sharing

परिवार समेत धरने में बैठने को न करे सरकार विवश 

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में सहायक वन कर्मचारी संघ दक्षिणी कुमाऊं व्रत तथा वन बीट अधिकारी संघ दक्षिणी कुमाऊं व्रत की संयुक्त सभा का आयोजन भूमि संरक्षण वन प्रभाग के संघ भवन में किया गया।

सभा की अध्यक्षता करते हुए वन विभाग के कर्मचारी चन्द्र शेखर जोशी ने दो टूक अधिकारियों को चेतावनी दे डाली अगर वनकर्मियों की मांग पूरी नही हुई तो वनकर्मी आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इसी दौरान वन कर्मचारी नेता रणजीत थापा ने वनकर्मियों को सम्बोधित करते हुए वन विभाग के आला अफसरो को सावधान करते हुए कहा अगर वनकर्मियों की माँग नही मानी गई तो शासन से लेकर प्रशासन को हिला कर रख देंगे और परिवार समेत आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे। इस तरह की रणनीति तैयार की जायेगी।
सभा में कर्मचारियों को फायर सीजन में अत्याधुनिक सुविधाएं दिए जाने, टैण्डर प्रकिया द्वारा विभागीय कार्य कराये जाने,वन दारोगाओं को अनुभाग का चार्ज देने के संबंध में,10,20,30 वर्ष की सेवा के उपरांत समय से ए.सी.पी का लाभ देने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभी कर्मचारियों द्वारा वर्तमान विभागीय कार्यप्रणाली की गुणवत्ता पर रोष व्यक्त किया गया तथा कार्य की गुणवत्ता हेतु कार्यो को टैण्डर द्वारा कराए जाने की मांग पुरजोर से की गई। बैठक में सभी समस्याओं के निराकरण हेतु समिति बनाकर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निराकरण हेतु पत्र प्रेषित किए जाने की सहमति बनाई गई। बैठक में सहायक वन कर्मचारी संघ दक्षिणी कुमाऊं व्रत अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी, मंत्री रणजीत सिंह थापा , भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल अध्यक्ष जीवन कांडपाल, मंत्री गोविंद राम, भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत अध्यक्ष हेम चन्द्र कांडपाल, मंत्री राजन, वन बीट अधिकारी संघ दक्षिणी कुमाऊं व्रत अध्यक्ष अतुल भगत, नन्दा प्रसाद सहायक वन कर्मचारी संघ के विमला राठौर, संतोष जोशी, सुनील टम्टा, राजेन्द्र करायत, सुरेश जोशी, देवेंद्र बिष्ट,हरीश चंद्र आदि उपस्थित थे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!