कुशलगढ़, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। प्रति शनिवार को आयोजित होने वाला मानस मंडल सेवा संस्थान सागवाडा का 724 वा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन आंतरी गांव में हुआ। यजमान जयप्रकाश पंचाल ने रामजी व राकेश पंचाल हनुमानजी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर पूजा अर्चना करने के बाद जितेन्द्र सुथार ने गणपति पूजन व भरत भट्ट ने सरस्वती वंदना करने के तत्पश्चात राष्ट्र देवो भवः की भावना को सर्वोपरि मानते हुए सभी उपस्थित श्रद्धालुओ ने राष्ट्रगान किया। यजमान परिवार ने अपने पिताजी के पुण्यतिथि पर मंडल को सुंदरकांड पाठ की पुस्तके भेट की। सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का गान सौरभ भट्ट व जितेन्द्र भट्ट द्वारा की गईं। यजमान परिवार द्वारा मंडल के सभी सदस्यों को माल्यार्पण व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया ।खेमराज भाटिया व हेमंत भट्ट ने यजमान परिवार को मंडल की ओर से माल्यार्पण व उपरना पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार ने राम नाम जप ले रे बंदे अंत समय संग जाएगा………चेतन गोगरोत ने मेरे भारत का बच्चा बच्चा जय जयश्री राम बोलेगा…… जुगलकिशोर ने हे धन्य तेरी माया जग में ओ दुनिया के रखवाले……नकुल गोगरोत ने कहत सुनत आवे अंखियों में पानी……… प्रीतम पंचाल ने हर हर महादेव भोरिया……. सहित कई मधुर भजनों के साथ चिराग गुप्ता के ऑर्गन के मधुर स्वर लहरियों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। वाद्ययन्त्रों पर रुद्र नीरज उत्तम पंचाल भगू दर्जी रमेश जोशी नितिन पंचाल ने संगत दी। हनुमान चालीसा का पाठ नरेश भट्ट शिवलहरी द्वारा करने के पश्चात आरती यजमान जयप्रकाश पंचाल परिवार द्वारा उतारी गई। यजमान जयप्रकाश पंचाल ने मंडल के द्वारा विगत कई वर्षों से नगर सहित आसपास के क्षेत्र में धार्मिक आयोजन के लिए खूब सराहना की। इस अवसर पर नरेंद्र चौबीसा बंसीलाल पंचाल अशोक पंचाल शैलेन्द्र पंचाल नरेश पंचाल निलेश दर्जी बापूलाल शर्मा रवि शर्मा महेश शर्मा नरेश जैन मितेश जैन विनोद जैन सहित आसपास क्षेत्र के कई धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।