पुण्यतिथि पर याद किए गए चौधरी चरण सिंह हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन


रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

 प्रयागराज। भारतरत्न, किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की 38 वीं पुष्यतिथि गुरुवार को बारा क्षेत्र के चौधरी चरण निरीक्षण गृह गौहानी, जारीबाजार, प्रयागराज के प्रांगण में रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग यूपी के सदस्य रामकृष्ण सिंह पटेल की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए रामकृष्ण सिंह पटेल ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों और पिछड़ों को राजनीति का पाठ पढ़ाया, जमींदारी उन्मूलन कानून के जरिए किसानों को जमीन का मालिक बनाया, पटवारी पद समाप्त कर 28 हजार लेखपाल के नए पद सृजित कर भर्ती किए, चकबंदी, मंडीसमिति कानून, भूमि संरक्षण, यूपी एग्रो का गठन कराया। ग्रामीण भारत के विकास के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्थापना की। जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास संपन्न हुआ। वे किसानों के सही हितैषी थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज अशोक कुमार सिंह ने किया। गोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुखरूप से हंसराज यादव, अरुण सिंह, नर्वदा सिंह, अशोक सिंह, रविन्द्र सिंह, धनुर्धर तिवारी, राम सिंह, विमल सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now