ई-वॉलेट में ज्यादा राशि भेजने का झांसा देकर 25 हजार रू की ठगी

Support us By Sharing

ई-वॉलेट में ज्यादा राशि भेजने का झांसा देकर 25 हजार रू की ठगी

शाहपुरा -पेसवानी, ऑनलाइन ठगी करने वाले लोगों को फंसाने के लिए अब ई-वालेट को निशाना बना रहे हैं। ठग फोन या मैसेज के माध्यम से लोगों को झांसा दे रहे है कि उनके ई-वालेट में राशि डाली है, जो ज्यादा डाल दी है। वापस लेने के लिए ई-वॉलेट एप में एक लिंक भेजा गया है। लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से राशि पार हो गयी। शाहपुरा में ई-वालेट से ठगी का यह मामला शनिवार को स्थानीय नगर परिषद के पार्षद स्वराजसिंह शेखावत की पुत्री अनुष्का सिंह के साथ हुआ है। शाहपुरा पुलिस में पार्षद ने ई-वालेट से 25 हजार य की ठगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वालों की तादाद बढ़ी है। अधिकांश लोग डिजिटल पेमेंट या ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए ई-वॉलेट का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों को ठग शिकार बना रहे है। ठग के फोन के बाद जब लोग एप में जाकर लिंक को खोलते हैं तो उनके खाते की जानकारी ठगों के पास पहुंच जाती है। उसके बाद ठग खाते से पैसे उड़ा लेते हैं।
शाहपुरा के पार्षद स्वराजसिंह शेखावत ने शाहपुरा पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को ुसबह उसकी बेटी अनुष्का सिंह के फोन आया। फोन पर उसे कहा कि वो स्कूल से बात कर रहा है। बेटी ने फोन को अपने स्कूल माॅडल स्कूल से आना समझ कर बात की। आज उसकी तबीयत खराब होने से वो घर पर ही थी। उसके सब्सिडी वगैरह के लिए ई वाॅलेट बना रखा था। फोन करने वाले ने कहा कि उसके पापा के नाम से आपके खाते में पैसे डाले है जो ज्यादा डल गये है। आपके फोन पर लिंक भेजा है जिस पर ओके कर दो तो मेरी ज्यादा राशि समायोजित हो जायेगी। अनुष्का सिंह के ओके करने के बाद उसके पापा स्वराजसिंह आये और उनको जानकारी दी तो ई वाॅलेट व बैंक खाते को चेक किया तो उसके खाते से 25 हजार रू की राशि पार हो गयी।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!