मुख्यमंत्री गहलोत ने नवग्रह आश्रम की पुस्तक आयुष्मान भव का किया लोकार्पण


मुख्यमंत्री गहलोत ने नवग्रह आश्रम की पुस्तक आयुष्मान भव का किया लोकार्पण

भीलवाड़ा, 02 सितम्बर|मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को भीलवाड़ा जिले के मोतीबोर का खेड़ा स्थित श्रीनवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चोधरी द्वारा आयुर्वेद, कैंसर उपचार सहित अन्य जानकारियों को लेकर लिखित पुस्तक आयुष्मान भव के पंाचवे संस्करण का विमोचन किया।
दो दिन के भीलवाड़ा प्रवास पर आये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस से हेलीपेड़ पहुंचने पर श्रीनवग्रह आश्रम के संस्थापक हंसराज चोधरी द्वारा लिखित आयुष्मान भव पुस्तक का लोकार्पण किया। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने मुख्यमंत्री को आश्रम की गतिविधियों व आयुष्मान भव के बारे में जानकारी दी। राजस्व मंत्री ने बताया कि हंसराज चोधरी उनके भाई है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने आयुष्मान भव के बारे में हंसराज चोधरी से जानकारी ली तथा नवग्रह आश्रम में रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं व उपचार के बारे में भी पूछा। उन्होंने चोधरी को जयपुर आने का निमंत्रण भी दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में नवग्रह आश्रम जैसे संस्थानों को बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना तैयार करायी जायेगी। हंसराज चोधरी ने मुख्यमंत्री को आश्रम का अन्य साहित्य भी भेंट किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now