
गंगापुर सिटी। परशुराम भगवान की जयकारों के साथ प्रतीक चिन्ह देकर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष द्वारा, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ हेमंत शर्मा के नेतृत्व में किया गया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत।
हाल ही पूर्वी राजस्थान की महत्वपूर्ण परियोजना ईआरसीपी सिंचाई एवं पेयजल परियोजना को एम ओ यू करने के पश्चात मूर्त रूप देने की शुरुआत करने वाले राजस्थान के भागीरथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का ब्राह्मण समाज अध्यक्ष व विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य डॉ.हेमंत शर्मा के नेतृत्व में चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज,विप्र फाउंडेशन ,सर्व ब्राह्मण महासभा समस्त ब्रह्मजनों द्वारा आराध्य देव परशुराम की जयकारों के साथ प्रतीक चिन्ह देकर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण समाज ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सामान्य वर्ग की ओर से भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण समर्थन देने का वादा किया साथ ही ईआरसीपी परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री का शाब्दिक रूप से आभार व्यक्त किया गया विप्र फाऊंडेशन युवा जिला महामंत्री धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर स्वागत स्थल पर चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज, विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन एक डी, सर्व ब्राह्मण महासभा जिला मुख्यालय गंगापुर सिटी के प्रबुद्ध ब्रह्मजन व युवा उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।