प्राथमिक विद्यालय हिनौती पांडेय में बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली किए गए पुरस्कृत
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र के हिनौती पांडेय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को दीपावली के अवकाश से पहले दिवाली से संबंधित नवाचार सिखाए गए एवं रंगोली बनवाई गई। तदुपरांत बच्चों की रुचि स्कूल आने में हो उसके लिए आपसी तालमेल समझ और बंधुत्व की भावना विकसित करने वाले रुचिकर खेल का आयोजन किया गया जिसमें जलेबी दौड़ , बोरी दौड़,नींबू दौड़, मेढक दौड़, गुब्बारा दौड़ इत्यादि थी।यह आयोजन प्राथमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ के द्वारा सकुशल संपन्न कराया गया जिसमें प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अनीता सिंह, सहायक अध्यापिका दीक्षा यादव, सहायक अध्यापिका सिंधु सिंह , शिक्षामित्र रंजना सिंह एवं स्कूल की रसोइया भी सम्मिलित थी। प्रतिभागियों में छात्र रवि शंकर, दीपक, प्रिया इत्यादि सम्मिलित रहे एवं उनका मनोबल बढ़ाने के लिए विद्यालय के समस्त छात्र भी ऊर्जावान तरीके से प्रतिभाग किए। सभी गतिविधियों के उपरांत विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।