सवाई माधोपुर 21 मार्च। विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सूरवाल का विजिट किया गया।संस्था प्रधान ओम प्रकाश साहू ने बताया की मॉडल स्कूल सूरवाल में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। जिसके तहत कक्षा 6 से 8 तक छात्र-छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं इसके लिए एक गूगल फॉर्म भी बनाया गया है। कक्षा 9 मे प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 मार्च को होगा। विद्यालय के शिक्षकों ने आए हुए छात्र-छात्राओं को विद्यालय की थीम के बारे में बताया तथा भौतिक सुविधाएं, प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास, म्यूजिक रूम, लाइब्रेरी एवं अटल लैब का भ्रमण कराया। छात्र-छात्राएं भ्रमण करने के बाद प्रसन्नचित्त दिखाई दिए तथा उन्होंने कहा कि यह स्कूल उनके सपनों के स्कूल के जैसा है। साथ ही छात्र छात्राओं मे भी प्रवेश को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।