जयपुर 13 जून। आचार संहिता हटने के बाद शहर में विकास कार्य पटरी पर आने लगे हैं। गुरुवार को सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 48 के शिव मार्ग, डूंडलोद कॉलोनी और वार्ड 54 के हरि नगर तृतीय में सड़क निर्माण कार्यों का शुभांरभ हुआ।
सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और नगर निगम हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर ने पार्षद वार्ड 48 के राजेश कुमावत और वार्ड 54 की पार्षद अंशु शर्मा के साथ भूमि पूजन कर विधिवत कार्य शुभारंभ किया। इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण होने से दीप नगर, सुल्तान नगर, हरि नगर, एसबी विहार और राधा विहार कॉलोनी, नंदपुरी, गोविंदपुरी, स्वेज फार्म के हजारों स्थानीय निवासी लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ मुहूर्त में कार्यों सिविल लाइंस की सड़कें सबसे बेहतर होंगी। विधायक शर्मा ने कहा कि एक विकास शुरू होता हैं तो अन्य विकास कार्यों का रास्ता अपने आप खुल जाता है। विकास दूसरी चीजों की डिमांड अपने आप पैदा कर देता है। सड़क का काम हुआ तो उसके साथ फुटपाथ भी बनेगी। वहां पर लाइट नहीं लगी तो लाइट भी खूबसूरत लगेगी, जो अच्छी रोशनी दे। विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि अब हमें हमारे शहर को भ्रष्टाचार मुक्त और अपराध मुक्त बनाना है। विकसित और सुरक्षित सिविल लाइंस बनाना ही प्राथमिकता है।
नगर निगम हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर ने कहा कि जनता के काम के लिए उनके घर और ऑफिस के दरवाजे हमेशा खुले है। विकास कार्यों में पार्टी की राजनीति का कोई महत्व नहीं है। व्यक्ति की मांग जायज है तो फिर वह किसी भी पार्टी का व्यक्ति क्यों न हो। मुनेश गुर्जर ने कहा कि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा विकासवादी विजन और सोच के साथ कार्य कर रहे हैं, इसलिए निश्चित तौर पर सिविल लाइंस विधानसभा विकास कार्यों में नंबर वन होगा।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.