सवाई माधोपुर, 8 मई। वृत स्तर पर दैनिक जलापूर्ति, पेयजल गुणवत्ता संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, वृत सवाई माधोपुर में वृत स्तरीय नियंत्रण कक्ष 07462-220062 स्थापित किया गया है।
अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बी.एस. मीना ने अधिशाषी अभियंता घनश्याम मीना 9414271713 को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी एवं सहायक अभियंता बचन सिंह मीना 7976608306 को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।
वहीं सहायक प्रशासनिक अधिकारी विवेक कुमार शर्मा 8290831626 को प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, कनिष्ठ सहायक दीपक कुमार हनोतिया 9950498710 को दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा कनिष्ठ सहायक जितेन्द्र चौधरी 820956193 को रिजर्व पारी के लिए नियुक्त किया है।