सेवर पंचायत समिति में भ्रष्टाचार की सफाई शुरू, विकास अधिकारी विनय मित्र की पहल लाई रंग


भरतपुर|सेवर पंचायत समिति में लंबे समय से फैले भ्रष्टाचार की गंदगी अब धीरे-धीरे साफ हो रही है। इस सुधार की सबसे बड़ी वजह बने हैं विकास अधिकारी विनय मित्र, जिनकी पारदर्शिता और दृढ़ संकल्प ने पूरे प्रशासन को हिला दिया है।

विनय मित्र के मजबूत प्रयासों से अब वरिष्ठ कर्मचारी भी भ्रष्ट आचरण से दूरी बनाने लगे हैं। दबाव में आकर कई अधिकारी पुराने गलत तरीके छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। जनता में प्रशासन को लेकर एक नई उम्मीद जगी है।

साफ-सुथरा प्रशासन और जवाबदेही अब केवल एक सपना नहीं रह गई, बल्कि हकीकत बनने लगी है। क्षेत्रवासियों को भरोसा है कि विनय मित्र का यह ईमानदारी भरा सफाई अभियान आगे भी पूरी ताकत से जारी रहेगा।


यह भी पढ़ें :  रामचरण गुर्जर पहलवान गुर्जर समाज के मित्रपुरा तहसील अध्यक्ष बने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now