सवाई माधोपुर 17 मार्च। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर की ओर से अध्यक्ष हनुमान सिंह नरूका नेतृत्व में जिला अस्पताल परिसर के हम्मीर वाटिका पार्क में मिशन प्लास्टिक पोलीथीन अभियान चलाया गया।
सोशल मीडिया प्रभारी राजमल सैनी ने बताया कि पार्क में डस्टबीन नही होने के कारण वहां आने वाले मरीजो के परिजन खाना खाने के पश्चात कचरे को वही डाल देते हैं और वहां गंदगी फैली रहती हैं। ग्रुप की और से करीब 1 घंटे तक चले स्वच्छता अभियान में 60 किलो से अधिक कचरे को एकत्रित कर सफाई सैनिक के सुपुर्द किया गया। इसके बाद सभी को अपने आसपास स्वच्छता रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सपथ दिलवाकर प्रेरित किया गया।
गौरतलब है कि ग्रुप की और से पिछले कई वर्षों से निरूस्वार्थ भाव से सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों, मोक्षधाम, सामान्य चिकित्सालय में प्लास्टिक/पोलीथीन अभियान चलाकर लोगो को कपड़े के कैरी बैग का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर संरक्षक विनोद कुमावत, संगठन मंत्री रोहित गुप्ता, सचिव राजेश सैनी, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रभारी श्रवण सिंह गवारिया सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।