
डीग स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत नगर परिषद डीग ने आज लाला मनोहर लाल जोशी गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन कर स्वच्छता अभियान को गति प्रदान की |आयुक्त मनोज कुमार मीना, कनिष्ठ अभियंता सुनीलदत्त चतुर्वेदी के निर्देशानुसार विद्यालय में स्वच्छ भारत मिशन अभियान अन्तर्गत स्वच्छता से सम्बंधित निबंध प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता के साथ-साथ बच्चों को स्वच्छता की शपथ ड्राफ्टमेन गौरव जांगिड़ ने शपथ दिलाई गई | इस अवसर पर प्रतियोगी विद्यार्थियो को पुरस्कृत कर उनका हौसला अफजाई किया | इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के एम.आई. एस. इंजीनियर ओमप्रकाश वर्मा, एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजवीर,शिक्षिका ममता गोयल उपस्थित रहे |

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।