हलैना में सीएम योगी की चुनावी सभा आज

Support us By Sharing

– उदग्रविमान से आऐंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
– भाजपा के दिग्गज नेता भी करेंगे सभा को सम्बोधित

हलैना|भरतपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के पक्ष में 7 अप्रेल को सुबह 10 बजे कस्वा हलैना में विशाल चुनावी सभा होगी,जिसके मुख्य वक्ता उत्तरप्रदेश प्रान्त के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। साथ ही भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली,सांसद रंजीता कोली, राष्ट्रीय, प्रान्तीय, संभाग,जिला स्तरीय भाजपा नेता तथा वैर,कठूमर, नगर, नदबई,रूपवास, भरतपुर,डीग-कुम्हेर, बयाना,कामां विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व विधायक आदि सभा को सम्बोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हैलीकॉप्टर से हलैना आऐंगे,जो हलैना-झारकई रास्ता स्थित मोक्षधाम के पीछे बनाए अस्थाई हैलीपैड पर उतरेंगे। जहां से वे सभा स्थल पहुंच कर आमजन व मतदाताओं को सम्बोधित करेंगे। सभा की सफलता एवं व्यवस्था आदि के कार्य में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए है। वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली,भाजपा के संभाग सह प्रभारी बी.डी.कुमावत,लोकसभा प्रभारी भूपेन्द्र सैनी उर्फ पिन्टू,जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज,जिला उपाध्यक्ष मोहन रारह,पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल,पूर्व प्रदेश मंत्री महेन्द्र सिंह जाटव,वरिष्ठ नेता दौलत सिंह फौजदार,जिला महामंत्री गोविन्द सिंह चौधरी,वैर विधानसभा प्रभारी पंकज बिजवारी,सह प्रभारी गजेन्द्र सिंह टंटा,पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता,पंचायत समिति सदस्य धीर सिंह जटवलाई,पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजवीर सिंह बेरी,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र पथैना,ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ.पवन धाकड,भाजपा ग्रामीण मण्डन भुसावर के अध्यक्ष सतेन्द्र चौधरी,झील का वाडा के मण्डल अध्यक्ष डॉ.पदम सिंह,पूर्व अध्यक्ष भूदेव धाकड,भुसावर शहर के अध्यक्ष शैलेष पाण्डेय,वैर शहर के अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल,ग्रामीण मण्डल वैर के अध्यक्ष शिव सिंह बेबर,पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोविन्दप्रसाद गुप्ता,भाजयुमो वैर के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह नैवाडा,पूर्व जिला मंत्री करतार सिंह डागुर, सरसैना के पूर्व सरपंच त्रिलोकीनाथ शर्मा,शेर सिंह धरसौनी,हरप्रसाद धरसौनी,चन्द्रप्रकाश सोंलकी आदि व्यवस्था कार्य में जुटे हुए है। इनके अलावा गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम,सांसद रंजीता कोली,डीग-कुम्हेर के विधायक डॉ.शैलेष सिंह,नदबई के विधायक कु.जगत सिंह,वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली,कठूमर के विधायक रमेश खींची,कामां के विधायक नौक्षम चौधरी,भरतपुर के पूर्व विधायक विजय बंसल व उद्योगपति यश अग्रवाल,रूपवास के पूर्व विधायक बच्चू सिंह बंसीवाल,भाजपा के प्रदेश मंत्री भानूप्रताप सिंह राजावत,पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी,बयाना के निर्दलीय विधायक रितु बनावत,पूर्व जिलाध्यक्ष ऋृषि बंसल,पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र गोयल,भाजपा नेता अनिल बिजवारी आदि नेतागण आऐंगे। जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज,जिला उपाध्यक्ष मोहन रारह व दौलत सिंह ने बताया कि 7 अप्रेल को जयपुर नेशनल हाइवे-21 स्थित कस्वा हलैना में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा होगी,जो सभा भरतपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के पक्ष में होगी। सभा की सभी व्यवस्थाए पूरी हो गई है,सभा स्थल व हेलीपैड तैयार हो गया है,सभा में दस हजार से अधिक लोग आऐंगे,जो सीएम योगी के चुनावी भाषण को सुनेंगे,साथ ही भाजपा के सांसद,पूर्व सांसद,विधायक,पूर्व विधायक सहित अन्य राष्ट्रीय, प्रान्तीय, संभाग,जिला स्तरीय भाजपा नेता भी सभा को सम्बोधित करेंगे। सभा स्थल की व्यवस्था की जिम्मेदारी भाजपा जिला महामंत्री गोविन्द सिंह चौधरी,दौलत सिंह फौजदार,पंकज बिजवारी,पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल अन्नु ठाकुर आदि संभाले हुए है।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!