शीतला माता को लगाया ठंडे पकवानों का भोग


लालसोट 1 अप्रैल। शीतला सप्तमी का पर्व सोमवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।शीतला माता की पूजा करने के लिए मंदिर परिसर में तड़के से देर सुबह तक महिलाओं की खासी भीड़ लगी रही। महिलाओं ने ठंडे पकवानों का भोग लगाकर शीतला माता की पूजा कर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। शहर के खंदक बाजार स्थित शीतला माता मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। महिलाएं विशेष रंग बिरंगे परिधान पहनकर ठंडे पकवानों में हलवा, पूरी, राबड़ी, होल्यो, पापड़ी सहित अन्य विभिन्न ठंडे पकवानों का भोग लगाकर पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने होली भी खेली।


यह भी पढ़ें :  अक्षय सेवा संस्था द्वारा नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now