शिवालय सरोवर पर सामूहिक महा आरती का आयोजन
शिवाड़ 13 अगस्त। कस्बे के शिवालय सरोवर छोटा तालाब पर शिवाड़ समाज जयपुर संगठन उसमें घुशमेश्वर मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी शिवाड़, गणेश मित्र मंडल, शिव मित्र मंडल, श्याम मित्र मंडल एवं बाबा के श्रद्धालुओं ने सामूहिक महा आरती का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया।
शिवाड़ समाज जयपुर संगठन जगदीश प्रसाद सोनी विजय कुमार शर्मा ने बताया की शोभा यात्रा का शुभारंभ कल्याण के मंदिर से हुआ शोभा यात्रा में आगे आगे वेद विद्यालय के विद्यार्थी हाथों में ध्वजा पताका का लिए चल रहे थे। उनके पीछे सैकड़ो की संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश सुशोभित हुए चल रही थी। उनके पीछे पुरुष भोले बाबा की झांकी को विमान में सजा अपने कंधों पर लिए अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ रहे थे। वही शोभा यात्रा में महिलाएं पुरुष डीजे के भजनों पर नाचते गाते भोले बाबा के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। वहीं शोभा यात्रा के दौरान व्यापारियों श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा था। शोभा यात्रा कल्याण मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार लक्ष्मी नारायण मंदिर हाईयर सेकंडरी विद्यालय होती हुई 6 बजे शिवालय सरोवर घुश्मेश्वर घाट वाले स्थान पर पहुंची जहां शास्त्री सुरेश चंद्र दुबे द्वारा विधि विधान के साथ मुख्य अतिथि अनंत मिश्रा शिवाड़ समाज जयपुर संगठन अध्यक्ष नवल कुमार जैन हरीश पराशर, घुश्मेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा के हाथों से पूजा अर्चना कर मां गंगा मैया एवं 12 ज्योतिर्लिंगों की उपस्थित सैकड़ों लोगों ने एक साथ महा आरती उतारी गई।
इस अवसर पर शिवाड़ समाज जयपुर संगठन बाबूलाल शर्मा विजय कुमार शर्मा सतीश पाराशर लाल शर्मा अजय कुमार जैन माणकचंद जैन सुरेंद्र कुमार जैन विनय कुमार जैन वेणी माधव शर्मा द्वारका प्रसाद सोनी विकास गुर्जर अनिल सिंह फौजी सूरजमल सोनी रमेश गुप्ता लोकेंद्र सिंह नहनू लाल पाराशर, दिनेशजैन गोपाल शर्मा शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित थे

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.