33 जिलों के कलेक्टर बदले, गौरव सैनी गंगापुर सिटी के नए जिला कलेक्टर, भजनलाल सरकार की पहली प्रशासनिक सर्जरी

Support us By Sharing

72 आईएएस, 122 आरएएस के किए तबादले, 8 जिलों में महिला कलेक्टर संभालेंगी कमान, सिद्धार्थ सिहाग बने सीएम के संयुक्त सचिव

जयपुर। 6 दिसम्बर। राजस्थान में भजनलाल सरकार ने जिला स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने 72 आईएएस और 122 आरएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादलों में 33 जिला कलेक्टर, 32 एडीएम और 82 एसडीओ बदले गए हैं। ट्रांसफर लिस्ट देखने से पता चलता है कि अच्छा परफॉर्म करने वाले अधिकारियों को बेहतर जगह पोस्टिंग दी गई है। सुधांश पंत के मुख्य सचिव बनते ही ये पहली ट्रांसफर लिस्ट आई है। लिस्ट के मुताबिक, अनिल कुमार अग्रवाल को आयुक्त विभागीय जांच, जयपुर बनाया गया है। रुक्मणि रियार को आयुक्त नगर निगम, जयपुर ग्रेटर का प्रभार दिया गया है। सिद्धार्थ सिहाग को संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री, बनाया गया है। हिमांशु गुप्ता को आयुक्त, उद्योग वाणिज्य-कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी बनाया गया है।
नमित मेहता को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा, बनाया गया है। अविचल चतुर्वेदी को राज्य परियोजना निदेशक, एसएमएसए, बनाया गया है। हरजीलाल अटल को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट फलौदी, बनाया गया है। आशीष गुप्ता को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अलवर, बनाया गया है। कानाराम को जिला कलेक्टर, हनुमानगढ़, बनाया गया है। आलोक रंजन को जिला कलेक्टर, चित्तौड़गढ़, बनाया गया है। महावीर प्रसाद मीणा को प्रबंध निदेशक, राज्य बुनकर संघ लिमिटेड, बनाया गया है। लक्ष्मी नारायण मंत्री को जिला कलेक्टर, पाली बनाया गया है। कल्पना अग्रवाल को जिला कलेक्टर कोटपूतली बहरोड़, बनाया गया है। पुष्पा सत्यानी को जिला कलेक्टर, चूरू, बनाया गया है। अजय सिंह राठौड़ को जिला कलेक्टर झालावाड़, बनाया गया है। गौरव अग्रवाल को जिला कलेक्टर जोधपुर, बनाया गया है। चिनमयी गोपाल को जिला कलेक्टर झुंझुनूं, बनाया गया है।

किसको लगाया किस जिले में

शुभम चौधरी को जिला कलक्टर सिरोही, बनाया गया है। सुरेश कुमार ओला को आयुक्त, संस्कृत शिक्षा विभाग, बनाया गया है। कमर उल जमान चौधरी को जिला कलेक्टर सीकर, बनाया गया है। डॉ. भंवर लाल को जिला कलेक्टर, राजसमंद, बनाया गया है। आशीष मोदी को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर, बनाया गया है। अंकित कुमार सिंह को जिला कलेक्टर, डूंगरपुर, बनाया गया है। डॉ. अरुण गर्ग को जिला कलेक्टर, सलूंबर, बनाया गया है। बाबूलाल गोयल को निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन, जयपुर, बनाया गया है। बालमुकुंद असावा को जिला कलेक्टर, डीडवाना- कुचामन, बनाया गया है। बचनेश कुमार अग्रवाल को संयुक्त शासन सचिव, पीएचईडी, मिशन निदेशक,जल जीवन मिशन बनाया गया है। वासुदेव मालावत को अति. आयुक्त, (विनियोजन- अप्रवासी भारतीय) उद्योग संवर्धन ब्यूरो, बनाया गया है।
नीलाभ सक्सेना को जिला कलेक्टर करौली, बनाया गया है। डॉ. खुशाल यादव को सवाई माधोपुर कलेक्टर, बनाया गया है। सौरभ स्वामी को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान हथकरघा विकास निगम, बनाया गया है। अंजलि राजोरिया को प्रतापगढ़ कलेक्टर बनाया गया है। डॉ. इंद्रजीत यादव को बांसवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है। सीताराम जाट को निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं पंचायतीराज, बनाया गया है। डॉ. ओमप्रकाश बैरवा को आयुक्त, विभागीय जांच, जयपुर, बनाया गया है। जसमीत सिंह संधू को संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी, बनाया गया है। प्रताप सिंह को जैसलमेर कलेक्टर बनाया गया है। डॉ. रविंद्र गोस्वामी को कोटा कलेक्टर बनाया गया है।
रोहिताश्व सिंह तोमर को बारां कलेक्टर बनाया गया है। उत्सव कौशल को ब्यावर कलेक्टर बनाया गया है। डॉ. गौरव सैनी को गंगापुर सिटी कलेक्टर बनाया गया है। श्वेता चौहान को केकड़ी कलेक्टर बनाया गया है। अवधेश मीणा को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनूपगढ़ बनाया गया है। देवेंद्र कुमार को दौसा कलेक्टर बनाया गया है। सुशील कुमार को बालोतरा कलेक्टर बनाया गया है। अक्षय गोदारा को बूंदी कलेक्टर बनाया गया है। श्रीनिधि बीटी को धौलपुर कलेक्टर बनाया गया है। डॉ. सौम्या झा को गाया जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट टोंक बनाया गया है।
अभिषेक सुराणा को आयुक्त नगर निगम बनाया गया है। नित्या के. को आयुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण, बनाया गया है। डॉ. टी. शुभमंगला को आयुक्त, नगर निगम जोधपुर दक्षिण, बनाया गया है। देशल दान को आयुक्त, नगर निगम अजमेर बनाया गया है। राम प्रकाश को आयुक्त, नगर निगम उदयपुर बनाया गया है। कनिष्क कटारिया संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक (क-1) विभाग बनाया गया है। सलोनी खेमका को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बीडा (खैरथल- तिजारा), बनाया गया है। सोहनलाल को सीईओ ई.जी. एस. एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा) बीकानेर, बनाया गया है। डॉ. धीरज कुमार सिंह को सीईओ ई.जी. एस. एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा) जोधपुर बनाया गया है।
सिद्धार्थ पालानीचामी को सीईओ ई.जी. एस. एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा) बाड़मेर, बनाया गया है। प्रतिभा वर्मा को सीईओ ई.जी.एस. एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा) अलवर, बनाया गया है। मृदुल सिंह को सीओ ई.जी.एस. एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा) श्रीगंगानगर बनाया गया है।

गंगापुर सिटी के नए जिला कलेक्टर डा. गौरव सैनी

गंगापुर सिटी के नए जिला कलेक्टर डा. गौरव सैनी

इन 33 जिलों में बदले गए हैं कलेक्टर

1. नमित मेहता – जिला कलेक्टर भीलवाड़ा

2. हरजीलाल अटल – जिला कलेक्टर फलोदी

3. आशीष गुप्ता – जिला कलेक्टर अलवर

4. कानाराम – जिला कलेक्टर हनुमानगढ़

5. आलोक रंजन – जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़

6. लक्ष्मी नारायण मंत्री – जिला कलेक्टर पाली

7. कल्पना अग्रवाल – जिला कलेक्टर कोटपूतली बहरोड़

8. पुष्पा सत्यानी – जिला कलेक्टर चूरू

9. अजय सिंह राठौड़ – जिला कलेक्टर झालावाड़

10. गौरव अग्रवाल – जिला कलेक्टर जोधपुर

11. सुश्री चिनमयी गोपाल – जिला कलेक्टर झुंझुनूं

12. शुभम चौधरी – जिला कलेक्टर सिरोही

13. कमल अल ज़मान चौधरी – जिला कलेक्टर सीकर

14. भंवरलाल – जिला कलेक्टर राजसमंद

15. अंकित कुमार सिंह – जिला कलेक्टर डूंगरपुर

16. डॉ. अरुण गर्ग – जिला कलेक्टर सलूंबर

17. बालमुकुंद असावा – जिला कलेक्टर डीडवाना कुचामन

18. नीलाभ सक्सेना – जिला कलेक्टर करौली

19. डॉ. खुशाल यादव – जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर

20. अंजलि राजोरिया – जिला कलेक्टर प्रतापगढ़

21. इंद्रजीत यादव – जिला कलेक्टर बांसवाड़ा

22. प्रताप सिंह – जिला कलेक्टर जैसलमेर

23. डॉ. रविंद्र गोस्वामी – जिला कलेक्टर कोटा

24. रोहिताश्व सिंह तोमर – जिला कलेक्टर बारां

25. उत्सव कौशल – जिला कलेक्टर ब्यावर

26. डॉ. गौरव सैनी – जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी

27. श्वेता चौहान – जिला कलेक्टर केकड़ी

28. अवधेश मीणा – जिला कलेक्टर अनूपगढ़

29. देवेंद्र सिंह कुमार – जिला कलेक्टर दौसा

30. सुशील कुमार – जिला कलेक्टर बालोतरा

31. अक्षय गोदारा – जिला कलेक्टर बूंदी

32. श्रीनिधि बी.टी. – जिला कलेक्टर धौलपुर

33. डॉ. सौम्या झा – जिला कलेक्टर टोंक

इन अफसरों के भी किए तबादले

34. विश्व मोहन शर्मा – आयुक्त, मिड डे मिल जयपुर

35. ओमप्रकाश बुनकर – आयुक्त, महिला अधिकारिता एवं पंचायती राज विभाग

36. राजेंद्र सिंह शेखावत – सचिव, राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग

37. राजेंद्र विजय – विशिष्ट शासन सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग

38. प्रकाश चंद्र शर्मा – कार्यकारी निदेशक, राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज और इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटेड

39. नरेंद्र गुप्ता -विशिष्ट शासन सचिव, राजस्व विभाग40. अनिल कुमार अग्रवाल – आयुक्त, विभागीय जांच

41. रुक्मणि रियार – आयुक्त, जयपुर नगर निगम ग्रेटर

42. सिद्धार्थ सिहाग – संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री

43. हिमांशु गुप्ता – आयुक्त, उद्योग, वाणिज्य एवं कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी

44. अविचल चतुर्वेदी – राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान

45. सुरेश कुमार ओला – आयुक्त, संस्कृत शिक्षा विभाग

46. आशीष मोदी – निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर

47. बाबूलाल गोयल – निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन जयपुर

48. बचनेश कुमार अग्रवाल – संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

49. वासुदेव मालावत – अतिरिक्त आयुक्त, नियोजन एवं प्रवासी भारतीय उद्योग संवर्धन ब्यूरो

50. सौरभ स्वामी – अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान हथकरघा विकास निगम

51. सीताराम जाट – निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग

52. ओमप्रकाश बैरवा – आयुक्त, विभागीय जांच

53. जसमीत सिंह संधू – संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी

54. अभिषेक सुराणा – आयुक्त, नगर निगम जयपुर हेरिटेज

55. सुश्री नित्या के. – आयुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण

56. डॉ. टी शुभमंगला – आयुक्त, नगर निगम जोधपुर दक्षिण

57. देशल दान – आयुक्त, नगर निगम अजमेर

58. राम प्रकाश – आयुक्त, नगर निगम उदयपुर

59. कनिष्क कटारिया – संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक विभाग

60. सलोनी खेमका – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भिवाड़ी

61. सोहनलाल – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद बीकानेर

62. डॉ. धीरज कुमार सिंह – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जोधपुर

63. सिद्धार्थ पालानीचामी – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद बाड़मेर

64. प्रतिभा वर्मा – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अलवर

65. मृदुल सिंह – जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद श्रीगंगानगर

66. महावीर प्रसाद मीणा – प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड जयपुर

रिया डाबी सहित प्रशिक्षु आईएएस अफसरों को दी पोस्टिंग

67. गौरव बुढ़ानिया – उपखंड अधिकारी ब्यावर

68. रिया डाबी – उपखंड अधिकारी गिर्वा (उदयपुर)

69. रवि कुमार – उपखंड अधिकारी, भरतपुर

70. आव्हाद निवृत्ति सोमनाथ – उपखंड अधिकारी, भीलवाड़ा

71. जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर – उपखंड अधिकारी, अलवर

72. सुलेखा गौरव रविंद्र – उपखंड अधिकारी, माउंट आबू सिरोही


Support us By Sharing
error: Content is protected !!