महाविद्यालय की खो-खो महिला टीम रवाना
सवाई माधोपुर 4 नवम्बर। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पी महाविद्यालय सवाई माधोपुर की खो खो महिला वर्ग टीम नादौती रवाना हुई।
महाविधालय के खेल अधिकारी डॉ0 शाहिद जैदी ने बताया कि इस वर्ष कोटा विश्विद्यालय कोटा की अन्तर महाविद्यालय महिला वर्ग की खो खो प्रतियोगिता 5 से 7 नवम्बर तक राजीव गांधी कॉलेज नादौती में आयोजित होगी। जिसमें महाविद्यालय की 12 सदस्यीय महिला खो खो टीम कैप्टेन शिवानी चैधरी के नेतृत्व में भाग लेगी। टीम को कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर गोपाल सिंह एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो0 पूरणमल मीना, प्रो0 एस. पी. नापित, प्रो0 दुलारीराम मीना, प्रो0 मल्लू राम मीना, प्रो0 शकील अहमद, प्रो0 मनमोहन शर्मा ने शुभकामनाएं देकर टीम मैनेजर प्रो0 अंजू शर्मा के साथ रवाना किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।