संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सतरंगी फाग महोत्सव 2024 का आयोजन


राधा कृष्ण की जोड़ी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र, खेली फूलों से होली, भजनों पर सदस्याओ द्वारा किया सामूहिक नृत्य

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा भिक्षु विहार में सतरंगी फाग महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। सभी ने गुलाल लगाकर एक दूसरे का स्वागत किया। आयोजन से पुर्व महेश वंदना महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत की गई। अध्यक्ष रेणु कोगटा ने बताया कि अतिथि के रूप में आरकेआरसी महिला मंडल की अध्यक्ष चेतना जागेटिया, सचिव मीनू झंवर, पुराना शहर अध्यक्ष सुमित्रा भदादा, भोपालगंज महिला मंडल की अध्यक्ष कल्पना सोमानी, सचिव सुमन सोमानी, आजाद नगर महिला मंडल की अध्यक्ष राखी राठी, सचिव संगीता काकानी मौजुद रहे। सचिव अनुपमा मंत्री ने बताया कि सभी महिला सदस्य फाग ओर लहंगा चुन्नी में सज संवर कर आई। कार्यक्रम में राधाकृष्ण की जोड़ी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। राधा कृष्ण की जोड़ी राधा रानी मीता अटल एवं कान्हा खुशबू राठी, तथा राधा रानी अनीता नोलखा एवं कान्हा आशा डाड के द्वारा विशिष्ट प्रस्तुति दी गई जो मनमोहक थी। इस दौरान अदिति लढा, आरती लढ़ा, रेखा डाड, नीलम दरगड, इंदिरा भदादा, अनीता नोलखा, मंजू झंवर, आशा सोमानी, गायत्री लोंगड, गरिमा मालीवाल, आरती लढा, सरोज समदानी, सुमन माहेश्वरी, शिवानी समदानी, संगीता मुंदड़ा, सुनीता जागेटिया, हेमलता तोतला, आशा गटानी, चंदा जागेटिया, आशा गंदोरिया, किरण भदादा, कृष्णा भदादा, नेहा झंवर, रितिका झंवर, मंजू गंदोरिया, समता माहेश्वरी, जागृति माहेश्वरी, नेहा डाड, लाड भंडारी, अनीता तोषनीवाल, उर्मिला काबरा, टोनिका झंवर, पारुल तोषनीवाल, स्नेहलता समदानी, प्रीति झंवर, खुशबू राठी, सुनीता भदादा, निक्की गगरानी व लाड जेथलिया सहित कई सदस्याए उपस्थित थी।
फाग उत्सव में उड़ा रंग-गुलाल, झूमी महिलाएं
पुर्व अध्यक्ष मधु लढ़ा ने बताया कि सभी सदस्याओं ने फूलों से एवं गुलाल के द्वारा होली का आनंद लिया। ओर आज ब्रज में होली रे रसिया, रंग मत डाले रे कान्हा मारो गुजर मारे रे, होलिया में उड़े रे गुलाल, कितना सुंदर है सिंगार तेरी लेहु नजर उतार, होली खेलेगा आप गिरधर गोपाल से आदि भजनों पर महिलाए झुम उठी।
इनका रहा विशेष सहयोग
सतरंगी फाग महोत्सव 2024 के आयोजन को सफल बनाने मे मधु बहेड़िया, मधु हिंगड, ललिता डाड, मिता अटल, आशा राठी, पुष्पा मुंदड़ा, प्रियंका मालु, इंदिरा भदादा, आशा सोमानी, सीमा सोमानी, हेमलता तोतला, किरण काबरा का विशेष सहयोग रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now