खाटू श्याम जी मंदिर में मातृशक्ति की सराहनीयसेवा


खाटूश्याम के निशान यात्रा की तैयारी में जुटी मातृशक्ति

बांसवाड़ा।अरुण जोशी। शहर स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में इन दिनों महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही प्रतिदिन महिलाएँ दोपहर 4 बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक अपनी सेवाएँ दे रही है जिसमें 250किलो बूंदी के प्रसाद की पैकिंग पंच मेवा की पैकिंग तैयार करना ऐसी अन्य को तैयारियों में मातृशक्ति ने दिखाई सेवा कार्य में जुड़ी श्याम महिला भक्त मंडल की इंद्रा अग्रवाल ,सोनू अग्रवाल राधा जोशी पुष्पा सैनी पूजा सोनी संतोष साथ ही गिरधारी लाल अग्रवाल नितेश गौतम रवि राकेश सोनी पुनीत गुज़र बजरंग शर्मा पुष्कर जोशी श्यामजी अशोक शर्मा राधा जोशी रमीला बसेर सपना कृष्णा शर्मा जया पटेल ख़ुशबू पटेल सीमा चौधरी मीना स्वर्णकारएवं समस्त श्याम भक्त मंडल मंदिर में मातृशक्ति द्वारा श्रद्धा और समर्पण के साथ विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन रहे हैं।श्याम बाबा के निशाने यात्रा सुबह प्रातः आठ बजे प्रारंभ होगी। जो अम्बे माता मंदिर से प्रारंभ होकर बांसवाड़ा के मुख्य मार्गों से गुज़रते हुई मान स्वागत सम्मान के साथ पुण्य खाटू श्याम मंदिर पहुँचेगी उपयुक्त जानकारी खाटूश्याम समिति द्वारा दी गई। समिति से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि यह सेवा उनके लिए केवल कार्य नहीं, बल्कि भक्ति का माध्यम है। वे मानती हैं कि भगवान की सेवा ही समाज सेवा का सर्वोत्तम रूप है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now