प्रतियोगिता का आयोजन कल 13 जनवरी से 14 जनवरी तक तैयारीयाँ पूर्ण

Support us By Sharing

प्रतियोगिता का आयोजन कल 13 जनवरी से 14 जनवरी तक तैयारीयाँ पूर्ण

कुशलगढ, बांसवाड़ा, अरूण जोशी ब्यूरो चीफ: त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज वागड़ चौखला के तत्वाधान में संभाग स्तरीय आठ चौखला स्नेह मिलन समारोह एवं खेलकूद प्रतियोगिता 2024 की पूर्व तैयारी बैठक कुशलकोट गांव में आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष कल्पेश उपाध्याय एवं मुख्य अतिथि द्वारिका प्रसाद जोशी एवं अनिल पंड्या रहे l उपस्थित पंचों का शब्द सुमनो से स्वागत अभिनंदन सुरेश उपाध्याय ने किया l खेल प्रकोष्ठ के शैलेंद्र शुक्ला जयेश जोशी जगदीश पंड्या अशोक पाठक दिलीप पंड्या ने टाइस एवं वॉलीबॉल खेल- कूद प्रतियोगिता केनियमो की जानकारी प्रदान की। डायरेक्ट – इनडायरेक्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आठ चोखलो की 56 टीमों ने भाग लिया l कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के लिए वागड़ चौखला के 17 गांवो के खिलाड़ी एवं पंच महानुभाव बैठक में उपस्थित हुए l सभी पंचों ने चारो मैदानो का निरीक्षण कर मौका मुआवना किया l इकाई कुशलकोट से डायालाल उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय ,प्रमोद उपाध्याय ,पंकज पंड्या ,पीयूष पंड्या ,उमंग उपाध्याय, मयंक उपाध्याय , अजय उपाध्याय ,सुरेश उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय ,महेश उपाध्याय ,गणेश लाल उपाध्याय, वर्तिक उपाध्याय, कुणाल उपाध्याय ,भावेश उपाध्याय ,नरेंद्र उपाध्याय ,जगदीश उपाध्याय ,चिराग उपाध्याय ,यश पंड्या , अरविंद उपाध्याय, प्रवीण उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, कुंदन उपाध्याय, अभिजीत उपाध्याय ने इस कार्य में पूर्ण सहयोग कर सफल बनाने का आश्वासन देते हुए संकल्प लिया l गांव के बुजुर्ग शंकर उपाध्याय, रामशंकर उपाध्याय, मानशंकर उपाध्याय ने आशीर्वचन प्रदान किया l चौखला कार्यकारिणी से कोषाध्यक्ष रवींद्र उपाध्याय, धार्मिक प्रकोष्ठ के वासुदेव जोशी उपस्थित रहे l सचिव अशोक पंड्या ने संचालन एवं महामंत्री दिनेश जोशी ने आभार व्यक्त किया l ये जानकारी अनिल पंड्या ने दी।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!