अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में सँवरते संस्कृति के विविध रंगों के साथ हुआ प्रतियोगिताओं का समापन

Support us By Sharing

काजल शर्मा नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम

गंगापुर सिटी। अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में आयोजित की जा रही अंतर कक्षीय सह शैक्षणिक साहित्य व सांस्कृतिक सप्ताह का शनिवार को गायन, मोनो एक्टिंग, विचित्र वेशभूषा, एकल नृत्य तथा सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय सचिव अरविंद गोयल पत्रकार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि शैक्षणिक साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्राओं में बौद्धिक विकास होता है ।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बृजेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्राओं ने देशभक्ति, आध्यात्मिक, फिल्मी गीत गाकर एवं नृत्य द्वारा अद्भुत लय, ताल, स्वर का परिचय पेश किया एवं सभी छात्राओं को एक के बाद एक ताली बजाने पर मजबूर किया।
विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने पर्यावरण आध्यात्मिक, किसान, शिक्षा आदि पर प्रतीकात्मक भूमिकाओं द्वारा इनके समुचित उपयोग को दर्शाया एवं प्रथम स्थान प्रिया जागा, द्वितीय स्थान परअनीता सैनी रही। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल शर्मा तथा द्वितीय स्थान खुशी गुप्ता,सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आस्था और ग्रुप एवं द्वितीय स्थान प्राची एण्ड ग्रुप, मोनो एक्टिंग में प्रथम स्थान कृष्णा बैरागी तथा द्वितीय स्थान मीनाक्षी शर्मा, गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिलाषा जांगिड़ एवं द्वितीय स्थान रेखा खंडेलवाल ने प्राप्त किया।
इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका अग्रवाल महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय व्याख्याता विनीत मित्तल ,शैली गुप्ता, वर्षा शर्मा, सीमा गुप्ता, अलका शर्मा , चेतना अग्रवाल द्वारा रही।
प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गुप्ता बीईईओ, महामंत्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट, कोषाध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता बीओबी, अग्रवाल कन्या महाविद्यालय शिक्षा समिति उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता गोरधनपुरा वाले, शिक्षा समिति सदस्य शंभू दयाल अग्रवाल, शिक्षण संस्थान सदस्य राजकुमार गोयंका उपस्थित थे।
प्रतियोगिताओं के संयोजक व्याख्याता गोपाल लाल बेरवा एवं सह संयोजक योगिता जैन तथा प्रतियोगिताओं के प्रभारी डॉ प्रवीण कुमार, डॉ एस. डी खान, डॉ संजय चौबे, अशोक जांगिड़ संतोष मंगल ,यशवंत स्वर्णकार,डॉ प्रियंका सिरोहिया, जीवन सिंह तंवर अंकिता मित्तल, दीपिका गुप्ता थे। प्रतियोगिताओं में सहयोग विश्वजीत सिंह, वेद प्रकाश गुप्ता, मनीष शर्मा आदित्य शर्मा, गिर्राज सिंह संजय अग्रवाल ने किया।

 


Support us By Sharing
error: Content is protected !!