लालसोट 1 मार्च। पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मदनलाल पारीक ने की।
विज्ञान दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमे निबंध प्रतियोगिता, मॉडल प्रतियोगिता, चार्ट प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रखा गया ताकि बच्चे विज्ञान में हुए नवाचार के बारे में जान सके। इसके अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है इस बारे में बताया। अंत में प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन के दौरान प्रभारी संजू गुप्ता, उप प्राचार्य दीपशिखा शर्मा, राजू लाल मीणा, रमेश चंद्र मीणा, नवीन फुलवरिया, अशोक गुप्ता, सरोज बैरवा, ममता मीना, छवि पारीक निर्मला गुप्ता, रामनारायण मीणा, शिवकांत शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।