सवाई माधोपुर 3 दिसम्बर। राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय स. मा. में 3 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय निःशक्तता दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के लिए चल रहे पाँच दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया।
सर्वप्रथम संग्रहालय की वैज्ञानिक सुस्मिता नामाता द्वारा इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। इसी श्रृंखला में 26 नवम्बर से 30 नवम्बर तक विशिष्ट बच्चों (मूक-बधिर, मन्द बुद्धि, शारीरिक विकलांग एवं दृष्टिहीन) हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस कार्यक्रम में जिले के दिव्यांग बच्चो के उत्थान के लिए कार्य कर रही संस्थाए चेतना दिव्यांग विद्यालय, मुस्कान पुनर्वास केंद्र, यश पुनर्वास केंद्र, संकल्प पुनर्वास केंद्र तथा विवेक वर्धनी, सवाई माधोपुर के लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
संग्रहालय के अनुभवी कलाकार प्रमोद कुमार कश्यप एवं प्रतिरूपणकार रंजीत कुमार बोर द्वारा विशिष्ट बच्चों को कोलाज आर्ट, ड्राइंग आदि सिखाया गया। सभी विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। इन सभी विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई कृतियों को 3 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय निःशक्तता दिवस के अवसर पर संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आरती भदोरिया, एवं विशिष्ट अतिथि लखपत मीना, डिप्टी डाइरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ फ्लॉरिकल्चर, सवाई माधोपुर रहे। जिनके द्वारा दिव्यांग बच्चों को ज्ञानबर्धक जाकारियाँ दी गईं इसके बाद संग्रहालय द्वारा सवाई माधोपुर के विभिन्न विशिष्ट विद्यालयों के साथ मिलकर आयोजित प्रतियोंगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार वितरित किये गये।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।