पुनर्विचार की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
लालसोट 9 जनवरी। राजस्थान सरकार की प्रस्तावित नई औषधि लाइसेंस शर्तों को लेकर दवा व्यापारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। लालसोट केमिस्ट एसोसिएशन ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री के नाम एसडीएम लालसोट को ज्ञापन सौंपकर इन शर्तों को वापस लेने अथवा पुनर्विचार की मांग की।
दवा व्यापारियों का कहना है कि राज्य स्तर पर लाई गई शर्तें केंद्र सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नीति के विपरीत हैं। इससे दवा व्यवसाय जटिल होगा और कई मेडिकल स्टोर बंद होने की कगार पर आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम में संशोधन का अधिकार केवल केंद्र सरकार को है, ऐसे में राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त शर्तें लागू करना उचित नहीं है।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि केवल व्यावसायिक क्षेत्र में ही दवा दुकान संचालन की बाध्यता लागू की गई तो आमजन को समय पर दवाइयां नहीं मिल पाएंगी और जनऔषधि जैसी योजनाएं भी प्रभावित होंगी। उन्होंने मांग की कि नई शर्तों को तत्काल स्थगित कर केंद्र सरकार के नियमों के अनुरूप निर्णय लिया जाए।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।