कांग्रेस कमेटी ब्लॉक कुशलगढ़ में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कोटड़ा,टिमेडा तथा रामगढ़ मंडल की मंडल वार बैठक का आयोजन


कुशलगढ़| आज़ दिनांक 16 04 2025 को कांग्रेस कमेटी ब्लॉक कुशलगढ़ में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कोटड़ा मंडल, टिमेडा मंडल तथा रामगढ़ मंडल की मडलवार बैठकों का आयोजन किया गया जिसमें कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हसमुख सेठ, ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या,प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र पर्यवेक्षक रमेश जी मीणा की उपस्थित में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रमिला खड़िया ने कहा कि पार्टी संगठन को वार्ड बूथ मंडल और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करना होगा। क्योंकि आगामी पंचायती राज चुनाव को देखते हुए हमें वार्ड स्तर पर सक्रिय होने की आवश्यकता है आज संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की आवश्यकता है जिससे बुथ मंडल की कार्यकरणों का विस्तार करना और सक्रिय कार्यकर्ताओं को दायित्व देना आवश्यक होगा नय यूथ को जोड़ते हुए उन्हें दायित्व पार्टी स्तर पर देने की नसीहत दी ताकि आने वाले पंचायती राज चुनाव में हम कांग्रेस पार्टी को मजबूत बना सके तथा भाजपा सरकार की विफलताओं को आम जन तक कार्यकर्ता पहुंचाएं क्योंकि भाजपा सरकार के द्वारा नरेगा मजदुरो की दिहाड़ी समय पर नहीं देना, साथ ही आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में छात्रवृत्ति का भूगतान दो वर्ष से नहीं होना, बढ़ती मंहगाई,बैरोजगारी से जनता त्रस्त हो रही है । देश में धर्म और जाति के नाम पर उन्माद पैदा करने का काम भाजपा के द्वारा किया जा रहा है बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या विजय सिंह खड़िया कैलाश पटेल विजयभाई मईडा सरपंच रूपहीग कटारा छगन खड़िया भीमाभाई मकनाभाई किशोर जी भुरजी मईडा मोहन भाई मांगीलाल भीमा मईडा जानू सिंघाड़ा जनपद नारियाभाई मुकेश डोडियार मानसिंह देवदा पप्पू गरासिया मोगजी भाई राजेश जी सरपंच राकेश कालुसिंह बादर मिठालाल हुरमल आदि ने संबोधित किया तथा ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्ष्मण दामा ने बैठक का संचालन किया। ये जानकारी विजयसिंह मईडा ने दी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now