बांसवाड़ा।अरुण जोशी। भीम आर्मी भारत एकता मिशन व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान मैं कांशीराम कि 92वीं जंयती व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठवें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन उपाध्याय पार्क बांसवाड़ा मैं आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम कांशीराम जंयती के अवसर पर पुष्प अर्पित किये साथ ही आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष नरेश तबियार ने कांशीराम के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला साथ ही भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष विकिल सुनार्थि ने कांशीराम के सिध्दांतों और आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया इस दौरान भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष भरत पटेल, भीम आर्मी जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, कांतिलाल रायकवाल, भीम आर्मी पूर्व जिला संगठन मंत्री ईश्वरलाल पारगी, पूर्व भीम आर्मी तहसील मीडिया प्रभारी मदन यादव, प्रकाश सिंघाड़ा, मनोज यादव, भरत यादव झालों का गढ़ा एवं अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये जानकारी बसंतलाल एड भील ने दी।